Skip to main content

Govt, petitioners spar over stay on CAA

शाहीन बाग़ से संविधान -शरीफ का पाठ :काठ का उल्लू बने रहने का कोई फायदा ?

नगर -नगर डगर- डगर हर पनघट पर  पढ़ा जा रहा है :संविधान शरीफ। ताज़्ज़ुब यह है ये वही लोग  हैं  जो केवल और केवल  क़ुरान शरीफ (क़ुरआन मज़ीद ,हदीस )के अलावा और किसी को नहीं  मानते -तीन तलाक से लेकर मस्जिद में औरत के दाखिले तक। ये वही मोतरमायें हमारी बाज़ी और खालाएँ जो हाथ भर का बुर्क़ा काढ़ लेती हैं घर से पाँव बाहर धरने से पहले।  
कैसे हैं ये खुदा के बन्दे जो जुम्मे की नमाज़ के फ़ौरन बाद हिंसा में मशगूल हो जाते हैं -नागरिकता तरमीम क़ानून के खिलाफ। 
कितना कौतुक होता है जब तीन साल की बच्ची से कहलवाया जाता है :आज़ादी आज़ादी लेके रहेंगे आज़ादी ज़िन्ना वाली आज़ादी। इस बालिका को क्या इसके वालिद साहब और अम्मीजान तक को इल्म नहीं होगा जिन्ना आखिर कौन था फिर वह तो पाकिस्तान चला गया था। (आप लोग भी आज़ाद हैं वहां जाने के लिए ). सब जानते हैं बंटवारा देश का उसी ने करवाया था यह कहकर मुसलमान हिंदू भारत के साथ नहीं रह सकता है। कितने ही उनके साथ चले भी गए थे।  उनकी मृत्यु के बाद १९४९ में ज़नाब लियाकत अलीखान (वज़ीरे खानम )ने ज़िन्ना के सेकुलर पाकिस्तान खाब को तोड़कर इसे इस्लामी घोषित कर दिया। गौर तलब है मार्च १९४९ के इस ओब्जेक्टिव्स रिज़ॉल्यूशन की हिमायत उस वक्त के कांस्टीटूएंट असेम्ब्ली के शिया और अहमदिया मेमब्रान ने भी  की थी। इसके बाद यहां से वहां गए इन मज़हबी मुसलमानों का क्या हुआ भारत क्या और क्यों जाने।अलबत्ता हिन्दुओं का जो उस और थे  ज़िम्मा  हमने तब भी लिया था  ये कहते हुए वहां सताये जाने पर आप यहां आ सकते हैं। नागरिकता इन्हीं अभागों को अब जाके दी जा रही है जिनकी संख्या वहां सिर्फ डेढ़ फीसद रह गई है.
संविधान शरीफ का हवाला देने वाले ये लोग न क़ुरआन की हिदायतों  आयतों से वाकिफ हैं  न संविधान की धाराओं से। 
शाहीन बागिया छब्बीस जनवरी से पहले अपना डेरा तम्बू खुद ही उखाड़  लें यही बेहतर है। इस मौके पर जबकि इंतिहा पसंद ,दहशत - गर्द किसी बड़ी वारदात की घात में हैं देश की सुरक्षा को यूं इन कानून को तोड़ने वालों के हवाले नहीं किया जा सकता। कहाँ  लिखा है किसी कतैब में आप सड़क रोक के तम्बू तान सकते हैं। दुधमुहों को ठंड में चौराहे पर आधे अधूरे इंतज़ामात ग़ुस्ल के करके छोड़ सकते हैं और लम्बी तान के खुद सो सकते हैं अपनी इज़्ज़त सड़क के हवाले  कर।पुलिस कब तक सम्हाल करे आपकी ?
शान्ति प्रिय सरकार और वृहत्तर भारत धर्मी समाज को आप यूं इम्तिहान न लें के हमें कहना पड़े :ज़ुल्म की मुझपे इन्तिहाँ कर दे ,मुझसा बे जुबां फिर मिले ,न मिले।

विशेष :अब जबकि देश की शीर्ष अदालत ने नागरिकता संशोधन क़ानून पर फौरी रोक लगाने से इंकार कर दिया है ,शाहीन बाग़ के मुख्य मार्ग को नागरिकता विरोधी प्रदर्शन कारियों को तत्काल प्रभाव से खाली करना चाहिए। काठ का उल्लू बने रहने से अब कोई लाभ नहीं होगा। आपका विरोध मेरे अज़ीमतर  भाइयो और बहनो दर्ज़ कर लिया गया है ज्यादा खींचने से विरोध की डोरी टूट जातीं है पतंग के मांझे की तरह लूट ली जाती है। सुतराम! खुदा हाफ़िज़ !
प्रस्तुति :वीरेंद्र शर्मा फादर आफ कमांडर निशांत शर्मा ,२४५ /२ ,विक्रम विहार ,शंकर विहार कॉम्प्लेक्स ,दिल्ली -छावनी ११० ०१०
८५ ८८ ९८ ७१५०
https://www.youtube.com/watch?v=-1JATDtdSdY

Comments

Popular posts from this blog

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

Karpur Gauram Mantra: भगवान शिव की आरती के बाद जरूर पढ़ते हैं यह मंत्र हिंदू सनातन धर्म में पूजा के समय मंत्र उच्चारण का बहुत महत्व माना जाता है। शास्त्रो में भी सभी देवी-देवताओं की पूजा में अलग-अलग मंत्रों के उच्चारण का विशेष महत्व बताया गया है। मंत्र जाप करने या उच्चारण करने का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी माना जाता है। मंत्र जाप करने से शरीर में एक प्रकार का कंपन उत्पन्न होता है, जिससे हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह होता है। हिंदू धर्म में हर मांगलिक अनुष्ठान मंत्रोच्चारण के साथ ही संपन्न किया जाता है। मंदिरों में दैनिक पूजा में आरती के पश्चात कुछ मंत्रो का उच्चारण विशेष रुप से किया जाता है। एक मंत्र ऐसा भी है जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इस मंत्र का उच्चारण अवश्य किया जाता है। https://www.amarujala.com/spirituality/religion/know-the-karpur-gauram-karunavtaram-mantra-meaning-and-significance-in-hindi भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह सावन आज से शुरू हो गया है। आज से 30 दिनों तक भगवान शिव और माता पार्वती के साथ उनके परिवार की भी पूजा होगी। समस्त मंगलकामन...

They Love Their Water Bodies (US and India III installments ,HIndi ):प्रेम करो जल से थल से नभ से तभी खुद को प्रेम कर पाओगे। हमारा पर्यावरण पारिस्थितिकी ही तो हम हैं

 शिकागो में शिकागो नदी के अलावा एक झील भी है एक पूरा हिमनद (ग्लेशियर )इसका नियमित जलश्रोत है। संध्या को शिकागो स्काई लाइन देखते वक्त मैंने देखा झील के निर्मल पारदर्शी पानी में तलहटी में पड़ा एक पैन्स भी गोचर होगा मुखरित होगा किसी सुमुखि के चेहरे सा। नियाग्रा फाल्स को नियाग्रा शहर (कनाडा )और बुफैलो (न्यूयॉर्क ,अमरीका )की तरफ से भी देखा बुफालो साइड से फाल के नज़दीक पहुँच कर देखा सिक्के पड़े हैं स्वच्छ जल में अपनी अलग पहचान और अस्तित्व के साथ।  यहां अपने प्रांगण में गंगा एवं इतर नदियाँ   गीत संगीत में हमारे  गानों में हमारी माँ हैं  व्यवहार में रखेल सा बर्ताव क्या हम उनके साथ नहीं करते शव से लेकर कुछ भी उनमें विसर्जित कर देते हैं शहरी अपशिष्ट मलमूत्र से लेकर कुछ भी कभी  छट पूजा तो कभी गणेशचतुर्थी कभी दुर्गा पूजा के नाम पर।  अमरीकी और योरोप वासी अपने परिवेश को, निकटतर  एम्बिएंस को साफ़ सुथरा रखते हैं जी जान से। हमारी मिट्टी ,हवा और पानी ही तो हम हैं। एक दिन हमें भी सुपुर्दे ख़ाक होना है उस साइल को तो न गंधायें ,हवा पानी मिट्टी यहां सबकुछ गंधाने लगा है...

रावण ने मरते हुए कहीं थीं ये तीन बातें ,आज भी अमल किया तो सफलता ज़रूर मिलेगी

रावण ने मरते हुए कहीं थीं ये तीन बातें ,आज भी अमल  किया तो हर काम में सफलता ज़रूर मिलेगी  रावण ने मरणासन्न अवस्था में बतलाईं  थीं ये तीन बातें अमल किया तो हर काम में ज़रूर मिलेगी सफलता  जिस समय रावण मरणावस्था में था ,उस समय भगवान् श्री राम ने लक्ष्मण से कहा इस संसार से नीति ,राजनीति और शक्ति का महान पंडित विदा ले रहा है ,तुम उसके पास जाओ और उससे जीवन की कुछ ऐसी शिक्षा ले लो जो और कोई नहीं दे सकता।  उस समय महापंडित रावण ने लक्ष्मण को तीन बातें बतलाईं ,जो जीवन में सफलता की कुंजी हैं।   (१) पहली बात जो रावण ने लक्ष्मण को बतलाई वह यह थी कि शुभ कार्य जितनी जल्दी हो कर डालना और अशुभ को जितना टाल सकते हो टाल देना चाहिए यानी शुभस्य शीघ्रम !मैं श्री राम को पहचान नहीं सका और उनकी शरण में आने में देरी कर दी ,इसी कारण आज मेरी यह हालत हुई।  (२ )दूसरी बात यह कि अपने प्रतिद्वंद्वी ,अपने शत्रु को कभी अपने से छोटा नहीं समझना चाहिए ,मैं यह भूल कर गया।  मैंने जिन्हें वानर और भालू समझा उन्होंने मेरी पूरी सेना को नष्ट कर दिया। मैंने जब ब्रह्मा ...